Advertisement

My Scheme Portal सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए नया पोर्टल @ myscheme.gov.in

My Scheme Portal Online Registration at myscheme.gov.in Portal | My Scheme Portal क्या है, आवेदन प्रकिया, लाभ व पात्रता | माई स्कीम पोर्टल योजनाओ की सूची और पूरी जानकारी |

My Scheme Portal: भारत सरकार द्वारा सभी नागरिको को लाभ प्रदान करने के लिए हर साल बहुत सी योजनाओ को आरम्भ किया जाता है, इन सभी योजनाओ का मकसद भारत के सभी नागरिको को सुविधा व लाभ प्रदान करना होता है। अब भारत सरकार द्वारा नागरिको के हित के लिए एक पोर्टल को शुरू किया गया है जिसे My Scheme Portal कहा जाता है।

इस पोर्टल के माध्यम से भारत सरकार द्वारा संचालित की जा रही सभी योजनाओ का लाभ एक ही स्थान पर सभी नागरिको को प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस पोर्टल पर सभी नागरिक सरकार की ओर से संचालित की जा रही सभी सुविधाओं व योजनाओ को देख सकते है, तथा अपनी पात्रता व योग्यता के अनुसार उनके अंतर्गत आवेदन भी कर सकते है। इसके अलावा माई स्कीम पोर्टल के अंतर्गत विभाग के माध्यम से विभागीय वर्णन भी किया गया है।

My Scheme Portal 2022

ई मार्केट प्लेस की भांति ही माई स्कीम पोर्टल भी है, जिस पर नागरिक जाकर खुद को पंजीकृत करके, सरकार द्वारा संचालित योजनाओ के अंतर्गत आवेदन कर सकते है। यह प्रक्रिया बहुत तेज़ और आसान होती है जिसको भारत के सभी नागरिक बहुत आसानी से समझ सकते है तथा किसी भी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त इस पोर्टल पर विभाग के माध्यम से विभागीय वर्णन भी किया गया है, जिसके जरिए से सभी भारतीय नागरिक अपनी ज़रूरत व पात्रता के अनुरूप की योजना को आसानी से खोज सकते है, तथा उसमे आवेदन पर सकते है।

My Scheme Portal युवा नागरिको को रोज़गार भी प्रदान किया जाएगा, जिसमे वह युवा पोर्टल के अंतर्गत अनपढ़ व्यक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इस पोर्टल पर ऑनलाइन सेवाएं भी प्रदान की जाती है, जिस वजह से नागरिको को दस्तावेज़ जमा करने हेतु किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

My Scheme Portal

 

Overview of My Scheme Portal

पोर्टल का नाममाई स्कीम पोर्टल | myscheme.gov.in Portal
आरम्भ की गईकेंद्र सरकार द्वारा
वर्ष2022
लाभार्थीभारत के नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यसभी सरकारी योजनाओ का लाभ एक ही पोर्टल के माध्यम से प्रदान करना
लाभसभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटmyscheme.gov.in

माई स्कीम पोर्टल का उद्देश्य 

माई स्कीम पोर्टल (myscheme.gov.in Portal) का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही सभी योजनाओ का लाभ नागरिको को एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिको को अब सरकारी कार्यालयों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, सभी नागरिक एक ही पोर्टल पर सभी सरकारी योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकते है।

इसके अतिरिक्त My Scheme Portal पर भारत के सभी नागरिक एक ही स्थान पर सभी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है, इसमें नागरिक कृषि, बैंकिंग, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, खेल, संस्कृति, कौशल, बेरोजगारी के अंतर्गत एक ही बार अपना पंजीकरण करके योजनाओ के तहत आवेदन कर सकते है।  अंत पूर्ण रूप से यह कहा जा सकता है कि इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देश के सभी नागरिको को सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने व आवेदन करने के लिए एक ही प्लेटफॉर्म प्रदान करना है।

श्रेणी के आधार पर योजनाओं की कुल संख्या

                  योजना का नाम                   योजना की संख्या
कृषि, ग्रामीण और पर्यावरण योजना                              6
बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा योजना                            31
व्यापार और उद्यमिता योजना                            15
शिक्षा और सीखना योजना                            21
स्वास्थ्य और कल्याण योजना                            19
आवास और आश्रय योजना                            8

माई स्कीम पोर्टल पर मौजूद योजनाओ की श्रेणी 

  • उपयोगिता और स्वच्छता योजना
  • आवागमन एवं बनावट योजना
  • खेल और संस्कृति योजना
  • समाजिक कल्याण व सशक्तिकरण योजना
  • कौशल और रोजगार योजना
  • विज्ञान आईटी और संचार योजना
  • सार्वजनिक सुरक्षा, कानून और न्याय योजना
  • आवास और आश्रय योजना
  • स्वास्थ्य व कल्याण योजना
  • शिक्षण और अधिगम योजना
  • व्यापार और उधमिता योजना
  • बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं व बीमा योजना
  • तथा कृषि, ग्रामीण और पर्यावरण योजना आदि

My Scheme Portal के लाभ एवं विशेषताएं  

  • इस पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य भारत के नागरिको को सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली सभी योजनाओं  का लाभ एक ही स्थान पर प्रदान करना है, यानी सभी योजनाओ को एक ही पोर्टल पर लाया जाएगा।
  • My Scheme Portal पर नागरिको को करीब 203 योजनाओ का लाभ प्राप्त होगा, जिससे नागरिको के लिए सभी योजनाओ के अंतर्गत आवेदन करना आसान हो जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त नागरिक एक ही पोर्टल पर बहुत सी योजनाओ के लिए आवेदन कर सकते है, माई स्कीम पोर्टल के माध्यम से नागरिको को डिजिटलीकरण के इस दौर में आगे बढ़ाया जाएगा।
  • भारत के सभी नागरिक अपनी पात्रता व योग्यता के अनुसार जिस भी योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है, वह सुविधाजनक रूप से कर सकते है। इससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • इसके अलावा इस पोर्टल के आरम्भ होने से नागरिको को भिन्न-भिन्न पोर्टल पर जाकर आवेदन करने की समस्या से मुक्ति प्राप्त होगी तथा वह आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकते है।

माई स्कीम पोर्टल की पात्रता 

  • इसके अंतर्गत आवेदन करने के इच्छुक नागरिक को भारत देश का स्थायी नागरिक होना आवश्यक है।
  • इसके अतिरिक्त भारत के सभी वर्ग के नागरिक इस पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते है।

My Scheme Portal – आवश्यक दस्तावेज

  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता संख्या
  • ज़मीनी दस्तावेज़
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • एजुकेशन मार्कशीट

My Scheme Portal पर योजनाओ के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको माई स्कीम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
My Scheme Portal
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘‘योजनाएं खोजे अपने लिए” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
My Scheme Portal
  • इस पेज पर आपको लिंग, आयु दर्ज कर देनी है, अब आपको अगले के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको अपने राज्य और निवास क्षेत्र का चुनाव कर लेना है, अब आपको अगला के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको श्रेणी का चुनाव करके अगले के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपको यदि आप दिव्यांग है तो हाँ के विकल्प का चुनाव करना है यदि नहीं तो नहीं के विकल्प का चुनाव कर लेना है, और फिर से अगले के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अगर आप विद्यार्थी है तो हाँ नहीं तो ना के विकल्प का चुनाव करना है, इसके पश्चात आपको मौजूदा स्थिति का चयन करना होगा और फिर अगले के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको व्यवसाय का चयन करना होगा तथा वार्षिक आय दर्ज करनी होगी, फिर अगले के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां आपको जिस योजना के तहत आवेदन करना है उस योजना के विकल्प पर क्लिक कर देना है, तथा जमा करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके पश्चात आपके सामने योजनाओ की सूची खुल जाएगी।
  • इस सूची में से आपको अपनी पात्रता के अनुसार योजना के विकल्प पर क्लिक कर देना है। यहां आपको योजना सी जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप माई स्कीम पोर्टल के माध्यम से योजनाओ के लिए आवेदन कर सकते है।

माई स्कीम पोर्टल पर योजनाओ को कैसे खोजे 

  • सबसे पहले आपको माई स्कीम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ”योजनाएं खोजे अपने लिए” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको लिंग, आयु दर्ज कर देनी है, अब आपको अगले के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको अपने राज्य और निवास क्षेत्र का चुनाव कर लेना है, अब आपको अगला के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको श्रेणी का चुनाव करके अगले के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपको यदि आप दिव्यांग है तो हाँ के विकल्प का चुनाव करना है यदि नहीं तो नहीं के विकल्प का चुनाव कर लेना है, और फिर से अगले के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अगर आप विद्यार्थी है तो हाँ नहीं तो ना के विकल्प का चुनाव करना है, इसके पश्चात आपको मौजूदा स्थिति का चयन करना होगा और फिर अगले के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको व्यवसाय का चयन करना होगा तथा वार्षिक आय दर्ज करनी होगी, फिर अगले के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां आपके सामने आवेदन करने के लिए योजनाओ की सूची प्राप्त हो जाएगी, इसके बाद आप जिस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है, आपको उस योजना के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप माई स्कीम पोर्टल पर योजनाओ को खोज सकते है।

Contact Details 

  • Phone – (011) 24303714
  • Email ID – myscheme@digitalindia.gov.in
  • Address -चौथी मंजिल, एनईजीडी, इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन, 6 सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली – 110003, भारत


यह भी पढें:

Leave a Comment