Advertisement

PM Fasal Bima Status 2024 ऐसे चेक करें PMFBY Crop Insurance Status

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना स्टेटस कैसे चेक करें  | PM Fasal Bima Status Check 2022PMFBY Beneficiary Status Check Online | Crop Insurance Status Check स्टेट वाइज लिंक | pmfby.gov.in Status |

देश के जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2022 के तहत अपना आवेदन किया है वह इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन स्टेटस और लाभार्थी स्टेटस दोनों की आसानी से ऑनलाइन जांच कर सकते हैं। जिन नागरिकों का नाम आवेदन सूची में शामिल होगा उन्हें ही इस योजना के तहत लाभार्थी सूची के माध्यम से सन् 2022 में खरीफ सीजन की 8 फसलों और रबी सीजन 9 फसलों पर बीमित राशि प्रदान की जाएगी।

अगर आपने भी इस योजना के तहत अपना आवेदन किया था और अब अपने आवेदन की स्थिति एवं अपनी लाभार्थी स्थिति की जांच करना चाहते हैं तो आइए और हमारे इस लेख के माध्यम से जानिए कि किस तरह आप अपने PM Fasal Bima Status 2022 की जांच कर सकते हैं।

PM Fasal Bima Status

PM Fasal Bima Status 2022

केंद्र सरकार द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उनके आवेदन स्थिति एवं लाभार्थी स्थिति को देखने की सुविधा ऑनलाइन प्रदान की जाती है। जो आवेदक किसान पीएम फसल बीमा स्टेटस 2022 की जांच करना चाहते हैं तो वह इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर जाकर अपने स्टेटस की जांच करके फसल बीमा की राशि प्राप्त कर सकता  है। यह ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने से आवेदक किसान के समय और पैसे दोनों की बचत होती हैं।

अबतक देश के लगभग 36 करोड़ किसान इस योजना के तहत PMFBY Crop Insurance Status की जांच करके लाभ की प्राप्ति कर चुके हैं। अगर आप भी एक किसान हैं और Pradhanmantri Fasal Bima Yojana 2022 का लाभ उठाना चाहते हैं तो 31 जुलाई 2022 से पहले इस योजना के तहत अपना आवेदन प्रस्तुत कर दे। किसान आवेदन करने के बाद ही अपने PM Fasal Bima Status 2022 की ऑनलाइन जांच कर सकता है और फसल बीमा राशि का लाभ उठा सकता है।

यह भी पढें:- PM Kisan KYC Online कैसे करें

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2022

इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा सन् 2016 में किसानों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे-सूखा पड़ना, असमियक बारिश होना, बादल फटने एवं ओले पड़ने आदि के कारण होने वाले नुकसान पर बीमा राशि प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। लेकिन किसानों को बीमा राशि प्राप्त करने के लिए खरीफ फसल का 2%, रबी फसल 1.5% एवं व्यवसायिक व बागवानी फसलों के लिए अधिकतम 5% प्रीमियम की अदायगी कृषि बीमा कंपनी को करनी होगी।

किसान Pradhanmantri Fasal Bima Yojana के तहत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। परंतु आवेदन फसल बुवाई के 10 दिन के अंदर करना अनिवार्य है तब ही फसल बीमा के लिए पात्र मानी जाएगी।

Key Highlights Of PM Fasal Bima Status 2022

लेख का विषयPM Fasal Bima Status 2022
संबंधित योजनाप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
शुरू की गईकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के किसान
उद्देश्यप्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले नुकसान पर बीमे की सुविधा प्रदान करना
साल2022
स्टेटस देखने की प्रक्रियाOnline
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://pmfby.gov.in/

PM Fasal Bima Status 2022 के तहत किन-किन फसलों को किया कवर

सरकार द्वारा इस योजना के तहत इस साल खरीफ सीजन 2022 में 8 फसलों एवं रबी सीजन 2022 में 9 फसलों को कवर्ड किया जाएगा जो निम्नलिखित इस प्रकार है।

खरीफ फसलें
  • मक्का
  • मूंगफली
  • धान
  •  रागी
  • कपास
  • अदरक
  •  हल्दी
  • अरहर की दाल
रबी फसलें
  • काला चना
  • हरा चना
  • धान
  • मूंगफली
  • सरसों
  • गन्ना
  • आलू
  • प्याज
  • सूरजमुखी
PM Fasal Bima Status

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना स्टेटस 2022 का उद्देश्य

Pradhanmantri Fasal Bima Status 2022 का मुख्य उद्देश्य‌ देश के किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों पर होने वाली क्षति पर बीमा राशि प्रदान करना है। क्योंकि कई बार देखा गया है कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की फसल खराब हो जाती है। जिसके कारण उन्हें बहुत आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इसी समस्या का समाधान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा देशभर के किसानों को प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना स्टेटस की सुविधा प्रदान की जाती है। जिसके माध्यम से लाभार्थी किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाली फसल की क्षति पर उन्हें बीमा राशि प्रदान की जाती है।

यह भी पढें:- किसान सम्मान निधि लिस्ट

PM Fasal Bima Status 2022 के लाभ एवं विशेषताएं

  • सन् 2016 से केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए PM Fasal Bima Status की सुविधा को जारी किया गया है।
  • इस योजना के तहत आवेदक किसानों को उनकी फसलों पर प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले नुकसान पर बीमा राशि प्रदान की जाती है।
  • इस बीमा की सुविधा प्राप्त करने के लिए आवेदक को खरीफ फसल का 2%, रबी फसल का 1.5% एवं व्यवसायिक व बागवानी फसलों का अधिकतम 5% प्रीमियम का भुगतान बीमा कंपनियों को करना होता है।
  • सरकार द्वारा किसानों को बीमा की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है।
  • Pradhanmantri Fasal Bima Status 2022 के माध्यम से अबतक देश के 36 करोड़ किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है।
  • यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले नुकसान से बचाएगी और उन्हें निरंतर खेती करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

पीएम फसल बीमा स्टेटस देखने के लिए पात्रता

  • आवेदनकर्ता को किसान होना अनिवार्य है।
  • देश के सभी किसान इस योजना का लाभ लेने के पात्र हैं।
  • आवेदक खुद की कृषि योग्य भूमि एवं लीज पर ली गई कृषि योग्य भूमि पर बीमा करवा सकते हैं।
  • वही किसान PMFBY Crop Insurance Status 2022 का लाभ लेने के पात्र हैं जो पहले से किसी अन्य बीमा योजना का लाभ ना ले रहे हो।

पीएम फसल बीमा – आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जमीन का खसरा नंबर
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • बैंक खाता (आधार कार्ड से लिंक)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • यदि जमीन लीज पर ली गई है तो जमीन के मालिक के साथ इकरार नामा की फोटोकॉपी

PM Fasal Bima Status 2022 देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
PM Fasal Bima Status 2022
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Application Status के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
पीएम फसल बीमा स्टेटस देखने के लिए पात्रता
  • इस पेज पर आपको Receipt Number एवं Captcha code दर्ज करना है।
  • अब आपको Check Status पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

PM Fasal Bima Yojana के तहत लाभार्थी स्टेटस कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको लाभार्थी सूची के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने राज्य का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको अपने जिले का चयन करना है।
  • अब आपको अपने ब्लॉक का चयन करना है।
  • जैसे ही आप अपने ब्लॉक का चयन करेंगे आपके सामने लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी।
  • अब आप इस लाभार्थी सूची में अपने नाम की जांच कर सकते हैं।
  • इस प्रकार से किसान अपने लाभार्थी स्टेटस की जांच कर सकता है।

Note-जिन लाभार्थी किसानों का नाम इस सूची में शामिल होगा उन्हें ही इस योजना के तहत बीमा राशि प्रदान की जाएगी।


Leave a Comment