Advertisement

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2024 | e Shram Card Registration and E Shram Portal Login

| e-Shram Card ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म | ई-श्रम पोर्टल पंजीकरण | ई श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन | E Shramik Card CSC Login | ई-श्रम पोर्टल लॉगिन | | E-Shram Portal Apply Online | e Shramik Card Registration | E Shramik Portal Login | e SHRAM Portal | NDUW Card Online Apply |


देश के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं आरंभ की जाती है। जिससे कि सभी श्रमिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके। लेकिन काफी सारे श्रमिक ऐसे होते है जो योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र तो होते है लेकिन किसी कारणवश वह योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं।

ऐसे सभी श्रमिकों के लिए भारत सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल (e Shram Portal) का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल पर सभी श्रमिकों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। इस लेख को पढ़कर आपको e Shram Card से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया, लॉगइन, उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि। तो दोस्तों यदि आप ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Table of Contents

E-Shram Card Portal | ई श्रमिक कार्ड

केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा ई-श्रम पोर्टल (e-Shram Portal) लांच किया गया है। E Shram Card के माध्यम से 38 करोड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस (Nationam Database of Unorganised Workers) तैयार किया जाएगा जो कि आधार से सीड किया जाएगा। जिससे मजदूरों, रेहड़ी पटरी वालों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा। पोर्टल पर श्रमिक का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि दर्ज की जाएगी।

श्रमिकों को एक साथ जोड़ने के साथ-साथ e Shram Card के माध्यम से उनको कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। सभी पंजीकृत श्रमिकों को एक 12 अंकों का ई कार्ड प्रदान किया जाएगा जो कि पूरे देश में मान्य होगा। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा।

E Shram Portal कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को उनके काम के आधार पर बांटा जाएगा। जिससे कि उन को रोजगार प्रदान करने में भी सहायता प्राप्त होगी। इसके अलावा डेटाबेस के माध्यम से सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं लांच करने एवं उनका बेहतर संचालन करने में भी सहायता प्राप्त होगी। ई-श्रम पोर्टल का संचालन लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री द्वारा किया जाएगा।

Key Highlights Of E Shram Card

पोर्टल का नामe Shram Card
किस ने लांच कियाभारत सरकार
लाभार्थीदेश के श्रमिक
उद्देश्यसभी श्रमिकों का डाटा एकत्रित करना
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
साल2022

अब तक 3 करोड़ से अधिक श्रमिकों ने करवाया E Shram Card Registration

भारत सरकार द्वारा सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए 26 अगस्त 2021 को ई श्रम पोर्टल लांच किया गया था। ई-श्रम पोर्टल पर प्रवासी श्रमिक, निर्माण श्रमिक और प्लेटफार्म श्रमिक सहित असंगठित श्रमिकों का नेशनल डाटाबेस (NDUW) तैयार किया जाएगा। जिससे कि इन सभी श्रमिकों तक सरकार द्वारा आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। अब तक इस पोर्टल पर देश भर के 3 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने अपना पंजीकरण करवाया है।

इस बात की जानकारी श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा ट्वीट के माध्यम से प्रदान की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से देश के करीब 38 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र के कामगारों को लाभ पहुंचेगा। इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के पश्चात श्रमिकों को e Shram Card मुहैया कराया जाएगा। जिसके माध्यम से श्रमिकों द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा।

E Shram Portal पर पंजीकृत श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा बीमा कवर

श्रम एवं रोजगार मंत्री द्वारा पंजीकरण से होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। E Shram Portal असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करेगा जिससे कि सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को लॉन्च करने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजना का लाभ पहुंचाने में सहायता प्राप्त होगी। भारत सरकार सभी राज्य सरकारों एवं अन्य हितग्राहियों के साथ पोर्टल पर श्रमिकों का पंजीकरण करने में सक्रिय रुप से सहयोग कर रही है।

पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिक कि यदि किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसे ₹200000 का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा दुर्घटनावश स्थाई विकलांगता होने पर ₹200000 एवं आंशिक विकलांगता होने पर ₹100000 प्रदान करने का भी प्रावधान इस पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक के लिए निर्धारित किया गया है।

पंजीकरण के पश्चात श्रमिक प्राप्त कर सकेंगे विभिन्न योजनाओं का लाभ

पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक भविष्य में सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। कंस्ट्रक्शन वर्कर प्रवासी मजदूर, रेहड़ी पटरी वाले, असंगठित क्षेत्र के E Shram Portal पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि का लाभ पंजीकृत श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा।

श्रमिकों को इस पोर्टल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजना का भी लाभ प्राप्त हो सकेगा। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत 3000 रुपए प्रति माह की प्राप्ति इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा कर प्राप्त की जा सकती हैं।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा सभी असंगठित क्षेत्र के कामगारों को E Shram Portal पर आवेदन करने के लिए अपील की गई है। इसके अलावा उनके द्वारा श्रमिकों के अंतर्गत जागरूकता फैलाने के लिए समर्थन देने का भी आग्रह किया गया है। अब तक इस पोर्टल पर लगभग एक करोड़ श्रमिक अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

पंजीकृत श्रमिकों को ई श्रम कार्ड, कोविड-19 राहत योजना, अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना एवं बीड़ी श्रमिक कार्ड भी प्रदान किए जाएंगे। सभी श्रमिकों को एक 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एवं श्रम कार्ड जारी किया जाएगा। जो कि पूरे देश में मान्य होगा। यह कार्ड श्रमिकों की पहचान के रूप में भी काम करेगा।

38 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को किया जाएगा कवर

ई श्रम पोर्टल पर सभी पंजीकृत श्रमिकों को भारत सरकार द्वारा आरंभ की गई सोशल सिक्योरिटी स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए बार-बार रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के बाद श्रमिकों को ई श्रम कार्ड प्रदान किया जाएगा। जिसमें एक 12 अंकों का विशिष्ट यूएएन नंबर होगा। यह नंबर पूरे देश में वैलिड होगा।

  • श्रमिकों द्वारा अपनी जन्मतिथि, होमटाउन, मोबाइल नंबर, सामाजिक श्रेणी जैसे अन्य आवश्यक डिटेल प्रदान करने के अलावा आधार नंबर, बैंक खाते की डिटेल भी जमा करनी होगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण किया जाएगा। सरकार ने इस पोर्टल के माध्यम से 38 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इसे भी पढें:- कैसे करे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवेदन?

ई-श्रम पोर्टल का शुभारंभ- e Shram Portal

सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों का डेटाबेस तैयार करने के लिए ई श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल को रोजगार एवं श्रम मंत्रालय द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण करने के लिए सरकार द्वारा 404 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दे दी है। श्रमिकों को पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए किसी भी प्रकार की फीस का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

श्रमिकों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से या फिर ऐप के माध्यम से सीधे पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अलावा श्रमिक सीएससी केंद्र से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा सीएससी केंद्रों को ₹20 प्रति रजिस्ट्रेशन प्रदान किया जाएगा।

ई श्रमिक कार्ड के फायदे | e Shram Portal Benefits

  • केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा ई श्रम पोर्टल लांच किया गया है।
  • ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से 38 करोड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नेशनल डाटाबेस तैयार किया जाएगा।
  • यह डेटाबेस आधार से सीड किया जाएगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से मजदूरों जेड रेहड़ी पटरी वालों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा।
  • पोर्टल पर श्रमिक का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि दर्ज की जाएगी।
  • ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
  • सभी पंजीकृत श्रमिकों को 12 अंकों का रिकॉर्ड प्रदान किया जाएगा जो कि पूरे देश में मान्य होगा।
  • इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा।
  • ई-श्रम पोर्टल कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को उनके काम के आधार पर बांटा जाएगा जिससे कि उन को रोजगार प्रदान करने में सहायता प्राप्त होगी।
  • डेटाबेस के माध्यम से सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजना लांच करने एवं उनका संचालन करने में भी सहायता प्राप्त होगी।
  • इस पोर्टल का संचालन लेबर एवं एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री द्वारा किया जाएगा।

E Shram Portal का उद्देश्य

E-Shram Portal का मुख्य उद्देश्य निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक गिग और प्लेटफार्म श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक आदि सहित सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण करना है। ई-श्रम पोर्टल सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार करने के उद्देश्य से भी आरंभ किया गया है। ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण भी किया जाएगा। E Shram Portal के माध्यम से श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान करने में भी सहायता प्राप्त होगी। इसके अलावा यह पोर्टल भविष्य में कोविड-19 जैसे किसी भी राष्ट्रीयसंकट से निपटने के लिए व्यापक डाटाबेस भी प्रदान करेगा।

E Shram Card से संबंधित कुछ मुख्य जानकारी

  • ई श्रम कार्ड को बनाने का कार्य 26 अगस्त 2021 से सरकार द्वारा आरंभ कर दिया गया है।
  • देश के किसी भी राज्य के नागरिक यह कार्ड बनवा सकते हैं।
  • इस कार्ड के माध्यम से आप विभिन्न गवर्नमेंट स्कीम का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा कोई भी न्यूनतम आय की पात्रता निर्धारित नहीं की गई है। परंतु इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक इनकम टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।
  • असंगठित क्षेत्र के सभी कामगार ई श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
  • यह कार्ड बनने से सभी श्रमिकों का डेटाबेस सरकार के पास उपलब्ध हो जाएगा।
  • वह सभी श्रमिक जो असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं एवं जिनकी आयु 16 से 59 वर्ष के बीच है वह ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की कोई भी अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है। श्रमिक द्वारा कभी भी इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया जा सकता है।
  • इस कार्ड के माध्यम से सरकार के पास असंगठित क्षेत्र से संगठित क्षेत्र में जाने वाले कामगारों का डेटाबेस भी उपलब्ध हो जाएगा।
  • प्रत्येक कामगार को एक आईडेंटिटी कार्ड प्रदान किया जाएगा जिसमें यूनीक आईडेंटिफिकेशन नंबर होगा।
  • इस योजना के माध्यम से प्राप्त हुए डेटाबेस के हिसाब से सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाएगा।
  • इस पोर्टल पर पंजीकरण करना पूरी तरह से निशुल्क है।
  • ई श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करने के बाद एक ई श्रम कार्ड प्रदान किया जाएगा जिसकी वैधता जीवन भर होगी।
  • लाभार्थियों को इस कार्ड को रिन्यू कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • यह डाटाबेस श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा बनाया जाएगा।
  • सभी असंगठित क्षेत्र के कामगार यह कार्ड बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकेंगे।
  • परंतु लाभार्थियों को अपने अकाउंट को वर्ष में एक बार अपडेट कराना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा यह डेटाबेस श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करवाने में भी कारगर साबित होगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है।
  • कृषि क्षेत्र से संबंधित श्रमिक एवं लैंडलेस फार्मर इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
  • यह कार्ड बनवाने पर आपको पीएम सुरक्षा बीमा योजना का भी लाभ प्रदान किया जाएगा। जिसके अंतर्गत आपको ₹200000 तक का दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाएगा। यदि आपके पास ई श्रम कार्ड है तो इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रीमियम की राशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी।
  • सभी असंगठित क्षेत्र के कामगार यह कार्ड बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकेंगे।
  • परंतु लाभार्थियों को अपने अकाउंट को वर्ष में एक बार अपडेट कराना अनिवार्य है।
e Shram Portal

E Shram Stake Holder

मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय इस योजना की नोडल एजेंसी एवं राष्ट्रीय स्तर पर योजना नीति निर्माण और कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार है। इस मंत्रालय द्वारा गतिविधियों और प्रमाण की राष्ट्रीय निगरानी बनाई रखी जाएगी एवं योजनाओं का नेतृत्व किया जाएगा।

मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी

सचिव की अध्यक्षता में गठित प्रोजेक्ट संचालन समिति नामक एक अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाएगा। जो की परियोजना समन्वय के लिए जिम्मेदार होगी। इस समिति के द्वारा विभिन्न मुद्दों को हल करने पर विचार करने में मदद भी प्राप्त होगी। एवं एनडीयूडब्ल्यू के कार्यान्वयन की निगरानी भी की जाएगी।

नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर

एनआईसी, एमडीयूडब्ल्यू परियोजना के लिए परियोजना निष्पादन एजेंसी है। एनआईसी परियोजना का कार्यान्वयन करने के लिए डिजाइन और विकास में भी सहायता प्रदान करेगी। समग्र आईसीटी समाधान भी एनआईसी द्वारा इस परियोजना के प्रदान किया जाएगा।

लाइन मिनिस्ट्रीज/डिपार्टमेंट ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट

केंद्र सरकार के मंत्रालय एवं विभाग भी उनके द्वारा मॉनिटर किए जाने वाले असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए हितधारक होगा। सभी सरकार एवं उनके विभाग के अंतर्गत कार्यरत असंगठित क्षेत्र के श्रमिक का डाटा पोर्टल को प्रदान किया जाएगा।

अनोर्गनाइज्ड वर्कर्स एंड देयर फैमिली

एन डी यू डब्ल्यू असंगठित कामगारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं प्राप्त करने और भविष्य में सामाजिक सुरक्षा संहिता के अनुसार लाभ प्राप्त करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच होगा।

यूआईडीएआई

यूआईडीएआई परियोजना का एक महत्वपूर्ण भागीदार है। यूआईडीएआई के माध्यम से सत्यापन किया जाता है एवं आधार आधारित पंजीकरण प्रक्रिया को समय समय पर पूरा किया जाता है। यूआईडीएआई सभी महत्वपूर्ण जानकारी पोर्टल के साथ साझा करता है।

डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट थ्रू पोस्ट ऑफिस

डाक विभाग के अंतर्गत लगभग 1.55 लाख डाकघर संचालित किए जाते हैं। यह डाकघर पूरे भारत में आधार आधारित सेवाएं प्रदान करते हैं। डाकघर सीएससी एसपीवी की तर्ज पर नामांकन एजेंसी के रूप में काम करेंगे।

एनपीसीआई

एनपीसीआई द्वारा एन डी यू डब्ल्यू पोर्टल के माध्यम से यू डब्ल्यू के बैंक खाते के सत्यापन और बैंक खाते के साथ आधार को जोड़ने के लिए एपीआई प्रदान किया जाएगा।

ईएसआईसी\ईपीएफओ

ईएसआईसी एवं ईपीएफओ भी इस पोर्टल के हितधारक होंगे। सीएससी एवं ईपीएफओ को यूएएन के माध्यम से पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इन के माध्यम से असंगठित एवं संगठित क्षेत्र के कामगारों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में सहायता प्राप्त होगी। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र से संगठित क्षेत्र में कार्यरत होने वाले कामगारों का डाटा भी उपलब्ध होगा।

सीएससी

सीएससी के द्वारा 3.5 लाख से अधिक केंद्रों पर देश की सभी नेटवर्क के माध्यम से देश भर में डिजिटल इंडिया मिशन की विभिन्न सेवाएं प्रदान की जा रहे हैं। सीएससी के माध्यम से आप विभिन्न प्रकार की योजनाओं के अंतर्गत नामांकन कर सकते हैं। यह एक नामांकन एजेंसी के रूप में कार्यरत है।

स्टेट/यूटी गवर्नमेंट

राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार एन डी यू डब्ल्यू प्लेटफार्म के प्राथमिक फीडर और उपयोगकर्ता होंगे। राज्य एवं संघ राज्य क्षेत्र सरकारें अपने-अपने राज्य में कार्यान्वयन की जिम्मेदारी लेंगे। सरकारों द्वारा सभी लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा एवं नागरिकों को लाभ से संबंधित जागरूकता प्रदान की जाएगी।

प्राइवेट सेक्टर पार्टनर

मंत्रालय द्वारा निजी क्षेत्र की भागीदारी जैसे कि असंगठित श्रमिकों के नियोक्ता, गिग और प्लेटफार्म एग्रीगेटर, दुग्ध संघ, सहकारी समितियों के साथ काम करने वाले असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके अलावा निजी क्षेत्रों के व्यापक उपयोग के लिए ओपन एपीआई को भी प्रकाशित किया जाएगा।

वर्कर्स फैसिलिटेशन सेंटर एंड फील्ड ऑपरेटर

राज्य एवं संघ राज्य क्षेत्र सरकारों के अधीन कार्यरत श्रमको के लिए श्रमिक सुविधा केंद्र भी असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण के लिए हितधारक होगा।

E Shram Card के लाभार्थी

  • स्मॉल एंड मार्जिनल फार्मर
  • एग्रीकल्चरल लेबरर्स
  • शेयर क्रॉपर
  • फिशरमैन
  • लेबलिंग एंड पैकेजिंग
  • बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर
  • लेदर वर्कर
  • कारपेंटर
  • मिडवाइफ
  • घरेलू कामगार
  • नाई
  • सब्जी एवं फल विक्रेता
  • अखबार विक्रेता
  • रिक्शा चालक
  • सीएससी केंद्र चालक
  • मनरेगा कामगार
  • आशा वर्कर आदि

e Shram Card Registration के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार नंबर
  • आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर
  • सेविंग बैंक अकाउंट नंबर
  • आईएफएससी कोड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश

  • इस योजना को केवल असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए आरंभ किया गया है। संगठित क्षेत्र से जुड़े नागरिक इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप संगठित क्षेत्र से हैं तो आपका आवेदन कैंसिल कर दिया जाएगा
  • संगठित क्षेत्र में ईएसआईसी एवं ईपीएफओ की मेंबर आते हैं। यदि आपका पीएफ अकाउंट है इसका तात्पर्य यह है कि आप ईएसआईसी से जुड़ी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस स्थिति में आपका आवेदन अमान्य कर दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ कंस्ट्रक्शन वर्कर, स्ट्रीट वेंडर, प्रवासी मजदूर, घरेलू कामगार, कृषि, श्रमिक एवं असंगठित क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों को प्रदान किया जाएगा।
  • आवेदन के समय आपको इस बात को ध्यान में रखना अनिवार्य है कि आपके द्वारा दी गई जानकारी में कोई भी गलती ना हो।
  • आपके आवेदन में आधार कार्ड नंबर एवं बैंक से जुड़ी डिटेल में भी गलती नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसी कोई भी गलती होती है तो आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढें:- कैसे करे प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में आवेदन?

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया– E Shramik Card Registration

e shram portal registration
  • अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पर आपको अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड, ईपीएफओ एवं ईएसआईसी मेंबर स्टेटस दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको प्राप्त हुआ ओटीपी ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ई श्रम पोर्टल पर रजिस्टर कर पाएंगे।

E Shram Card बनवाने की प्रक्रिया | E Shram Portal Registration

पहला चरण

e Shram registration
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको ईपीएफओ एवं ईएसआईसी मेंबर स्टेटस दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा जो आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके वैलिडेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने आधार कार्ड की डेटाबेस से आप की फोटोग्राफ एवं अन्य जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

दूसरा चरण

  • इसके पश्चात आपको कंफर्म टू एंटर अदर डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी:-
    • पर्सनल इंफॉर्मेशन
    • एजुकेशन क्वालीफिकेशन
    • ऑक्यूपेशन एंड स्किल
    • बैंक डिटेल
  • आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आपको प्रीव्यू सेल्फ डिक्लेरेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
  • आपको इस जानकारी को चेक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको डिक्लेरेशन पर टिक करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करके वेरीफाई के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको कंफर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने आपका ई श्रम कार्ड खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको डाउनलोड यूएएन कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका ई श्रम कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

श्रमिक कार्ड का पैसा कैसे चेक करें e Shram Portal पर

श्रमिक कार्ड के पैसे चेक करने के लिए दो विकल्प सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैं। पहले विकल्प के अंतर्गत आप अपने बैंक के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके जमा की गई राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दूसरे विकल्प ऑनलाइन माध्यम से चेक करना है। नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप श्रमिक कार्ड के पैसे चेक कर सकते हैं।

e Shram Portal Registration
ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको मोबाइल पर प्राप्त हुआ ओटीपी दर्ज करना होगा।
  • हम आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगइन करना होगा।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में पी एफ एम एस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको लो यार पेमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा एवं अपने बैंक का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक करेंगे संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

श्रमिक कार्ड एडिट करने की प्रक्रिया | E Shram Card Update

यदि आपके ई श्रम कार्ड में किसी भी कारणवश कोई गलती हो जाती है तो इस गलती को ऑनलाइन माध्यम से सुधारा जा सकता है।

अपनी जानकारी एडिट करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

Shramik Panjikaran
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपडेट प्रोफाइल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने एक और नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछे गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको अपडेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपना श्रम कार्ड अपडेट कर सकेंगे।

ई-श्रम पोर्टल एडमिन लॉगइन करने की प्रक्रिया | E Shram Portal Admin Login

  • सर्वप्रथम आपको E Shram Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको एडमिन लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
e-shram-portal
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड तथा क्या कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको साइन इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप एडमिन लॉगइन कर पाएंगे।

ई श्रमिक कार्ड के ऑफिसर से संबंधित जानकारी

  • सर्वप्रथम आपको ई श्रम पोर्टल कीआधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको अबाउट् अस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको who’s who के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
e-shram-Card
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आप ऑफिसर से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

संपर्क विवरण | Contact Details of E Shram Portal

हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको ई-श्रम पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है।

  • Helpline Number- 14434
  • Email Id- eshram-care@gov.in
  • Address- Ministry of Labour & Employment, Govt. of India,  Jaisalmer House, Mansingh Road,  New Delhi-110011, India
  • Phone number: 011-23389928

FAQs Related to E Shram Portal & E Shram Card

  1. What are e-SHRAM registration Benefits?

    पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक भविष्य में सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि का लाभ पंजीकृत श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत 3000 रुपए प्रति माह की प्राप्ति इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा कर प्राप्त की जा सकती हैं।

  2. Who is eligible for an e Shram card?

    18-60 आयु वर्ग के सभी पंजीकृत असंगठित श्रमिक इस योजना के पात्र हैं।

  3. What is e Shram Card Registration Fee?

    e Sharam Card पंजीकरण पूर्ण रूप से नि: शुल्क हैं।

  4. What is NDUW Card?

    NDUW असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस (National Database of Unorganised Workers) है। श्रमिकों को एक साथ जोड़ने के साथ-साथ e Shram Card के माध्यम से उनको कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।


Leave a Comment