Advertisement

MpOnline: MP Online पोर्टल Login at mponline.gov.in | सभी सरकारी सेवाओं का लाभ

mponline.gov.in Login | एमपीऑनलाइन पोर्टल | Madhya Pradesh MPOnline Portal | mponline.gov.in ऑनलाइन पोर्टल | MP Online Portal Scholarship | MP online portal login | MP Online Limited |


देश में बढ़ रही डिजिटाइजेशन के चलते मध्यप्रदेश राज्य की सरकार ने MP Online पोर्टल की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से राज्य में रहने वाला हर एक नागरिक पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ घर बैठे ही ले पाएगा। MP Online पोर्टल पर नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है, जैसे सीएससी आवेदन, ऑनलाइन भर्ती, छात्रवृति से सम्बंधित सेवाएं, सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन, लगभग हर प्रकार के सरकारी दस्तावेजों के लिए आवेदन इत्यादि।


Madhya Pradesh MPOnline पोर्टल से सम्बंधित हर प्रकार की जानकरी को इस आर्टिकल में विस्तार से बताया गया है, जैसे कि इसका उद्देश्य, मौजूद सेवाएं, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि। मध्यप्रदेश राज्य में रहने वाले नागरिक जो इस पोर्टल पर मौजूद सेवाओं का लाभ लेना चाहते है, वह इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें।

एमपी ऑनलाइन पोर्टल | mponline.gov.in

सन 2006 में अपने राज्य के विकास को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश की सरकार ने MP Online पोर्टल का शुभारंभ किया था, जिसका एक मात्र प्रयोजन अपने राज्य के सभी क्षेत्रों के नागरिकों को सहूलियत प्रदान करना है। यह mponline.gov.in ऑनलाइन पोर्टल एक मंच की तरह कार्य करता है, जिस पर विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाएं उपलब्ध है, जैसे: सरकारी दस्तावेजों के लिए आवेदन, छात्रों के लिए सेवाएं इत्यादि। राज्य के सभी नागरिक इस पोर्टल पर मौजूद सेवाओं का लाभ उठा सकते है।

इसके लिए कोई विशेष पात्रता मानदंड नहीं रखा गया है। सभी नागरिक घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से इन सेवाओं के लिए अपना आवेदन कर पाएंगे, और घर बैठे आवेदन कर पाने से उनके समय के साथ साथ पैसे की भी बचत होगी। इसके इलावा भी नागरिकों को अनेको प्रकार के लाभ एक ही पोर्टल पर उपलब्ध हो जाएंगे, और इन लाभों को पाने के लिए उन्हें MP Online Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

MP Online Portal पर लॉगिन

Overview of MP Online Portal

पोर्टल का नामएमपी ऑनलाइन पोर्टल
आरम्भ की गई2022
वर्षमध्य प्रदेश की सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन 
उद्देश्यसभी नागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराना
लाभआवश्यक दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन सुविधा 
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.mponline.gov.in/portal/

Madhya Pradesh MPOnline पोर्टल का उद्देश्य 

अपने राज्य को विकास के पथ पर ले जाने एवं बढ़ती डिजिटाइजेशन को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश की सरकार ने Madhya Pradesh MPOnline पोर्टल को जारी किया है। जिसका एक मात्र उद्देश्य अपने राज्य के नागरिकों को घर बैठे ही आवश्यक  सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इस पोर्टल पर लगभग हर एक सरकारी विभाग से  जुडी सुविधाएं उपलब्ध है, जिसका लाभ नागरिक इंटरनेट के माध्यम से ले सकते है। MP Online पोर्टल पर मध्यप्रदेश सरकार ने अपने सभी जिलों, तहसीलों में लगभग 28000 से अधिक कियोस्क एवं सीएससी के माध्यम सभी सेवाएं नागरिकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराई है। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित सेवाएं जैसे धार्मिक संस्थाओं के लिए दान, ऑनलाइन टिकट बुकिंग, बिल भुगतान सुविधा, विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती हेतु आवेदन एवं ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन इत्यादि उपलब्ध है।

Madhya Pradesh MPOnline पर उपलब्ध सुविधाएं

एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर नागरिकों के लिए बहुत सी सेवाएं उपलब्ध कराई गई है, जिन्हे नीचे सूचीबद्ध तरीके से बताया गया है जैसे:-

नागरिक सेवाएं

  • अपना सीएससी
  • आरक्षण
  • आवेदन
  • इ विद्यापन
  • ऑनलाइन भर्ती
  • काउन्सलिंग
  • धर्मार्थ सेवाएं
  • प्रमाणपत्र
  • बिल भुगतान
  • विश्वविद्यालय

कियोस्क/नागरिक हेतु सेवाएं 

  • कियोस्क हेतु आवेदन
  • कियोस्क आवंटन सम्बंधित जानकारी
  • कियोस्क पंजीयन शुल्क का भुगतान
  • आवेदन को प्रिंट करे
  • नागरिक हेतु पंजीयन
  • भुगतान की स्तिथि
  • सेवाओं का पोर्टल शुल्क
  • भुगतान पुनः सत्यापन

एमपी ऑनलाइन पोर्टल से होने वाले लाभ एवं इसकी विशेषताँए 

  • मध्यप्रदेश राज्य की सरकार द्वारा अपने नागरिकों को घर बैठे सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयोजन से MP online पोर्टल को शुरू किया गया है। 
  • इस ऑनलाइन पोर्टल पर राज्य के नागरिक लगभग हर प्रकार के सरकारी दस्तावेजों के लिए अपना आवेदन कर सकते है। 
  • यह पोर्टल पूरी तरह से ऑनलाइन काम करता है, जिसपर सभी नागरिक घर बैठे इंटरनेट की सहायता से मौजूद सेवाओं का लाभ ले सकते है। 
  • ऑनलाइन सुविधा होने से नागरिकों को कही बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, इससे उनके समय के साथ साथ पैसों की भी बचत होगी। 
  • इस पोर्टल पर राशन कार्ड संबंधित हर प्रकार की सेवाएं मौजूद है, जो नागरिक अपना राशन कार्ड सही कराना चाहता है, एवं आवेदन करना चाहता है तो वह इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकता है|
  • Madhya Pradesh MPOnline पोर्टल के माध्यम से नागरिक लगभग हर प्रकार के सरकारी दस्तावेजों जैसे: आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि के लिए आवेदन कर सकते है। 
  • इसके साथ ही सभी पेंशन संबंधी सेवाएं, मुख्यमंत्री आवास योजना संबंधी सेवाएं इत्यादि भी इस पोर्टल पर मौजूद है|
  • जो नागरिक किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी पाने के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, वह भी mponline.gov.in ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग कर सकते है। 
  • मध्य प्रदेश राज्य में मौजूद सभी कॉलेज, संस्थानो में काउंसलिंग से सम्बंधित सेवाओं, और छात्रों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप से सम्बंधित सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी इस पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है|

MP Online Portal पर लॉगिन करने की प्रक्रिया 

मद्य प्रदेश के नागरिक MPonline Portal Login करके आधार कार्ड, पेन कार्ड और अन्य दस्तावजो के लिए आवेदन और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एमपीऑनलाइन पोर्टल लॉगिन करने की प्रकिया निम्न प्रकार है: –

  • सबसे पहले आपको एमपी ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। 
MP Online Portal पर लॉगिन
  • इस पेज पर आपको “उपयोगकर्ता का प्रकार” चुनना होगा, जैसे: नागरिक, कर्मचारी, जी2जी, कियोस्क। इसके बाद आपको अपना यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज कर देना है। 
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है और इस प्रकार आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 



इसे भी पढें:- 

Leave a Comment