Advertisement

ई ग्राम स्वराज पोर्टल | डाउनलोड e-Gram Swaraj App | e-Gram Swaraj Portal Link – egramswaraj.gov.in

| e-Gram Swaraj App Download | ई ग्राम स्वराज पोर्टल | e-Gram Swaraj Portal Online | egramswaraj.gov.in |


ई ग्राम स्वराज पोर्टल (e-Gram Swaraj Portal) को  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 24 अप्रैल 2020 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर देश भर के सरपंचों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉन्च किया गया है | इसके  साथ ही प्रधानमंत्री जी ने e-Gram Swaraj App को भी लॉन्च किया है |

यह पोर्टल और ऐप देश भर में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) में ई-गवर्नेंस को मजबूत करेगा।  इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंचायत विकास कार्यो ,उनके खंड और कामकाज की जानकारी देश के सभी लोग प्राप्त कर सकते है | आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से ई ग्राम स्वराज पोर्टल के बारे में सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे है अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

ई ग्राम स्वराज ऐप | e-Gram Swaraj App

ई स्वराज ऍप पंचायतो का लेखाजोखा रखने वाला सिंगल डिजिटल प्लेटफार्म है | इसके माध्यम से भी देश के शहरी और ग्रामीण लोग पंचायतो की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है | देश के जो इच्छुक लाभार्थी पंचायतो की सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको e-Gram Swaraj App को डाउनलोड कर सकते है  और डाउनलोड करके ऍप पर लॉगिन करके इसका इस्तेमाल कर सकते है | इस ऍप को डाउनलोड करने के बाद कोई भी नागरिक इस ऍप के माध्यम से यह पता लगा  सकता है कि उसकी पंचायत में क्या काम चल रहा है और कहा तक हो गया है |

ई ग्राम स्वराज पोर्टल क्या है ? | e-Gram Swaraj Portal

इस ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत ग्राम पंचायतो को डिजिटल बनाने के लिए गया है | आगे चलकर यह पंचायत का लेखा जोखा रखने वाला सिंगल सेंटर बनेगा | अब देश के लोग को अलग अलग जगहों पर काम करने की आवश्यकता नहीं होगी इस ई ग्राम स्वराज ऑनलाइन पोर्टल (e-Gram Swaraj Portal) पर लोगो को पंचायतो को पूरी जानकारी जैसे विकास कार्य से लेकर खंड तक आदि जानकारी प्रदान की जाएगी |

इस ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिये पंचायत में चल रहे काम में पारदर्शिता आएगी | ई ग्राम स्वराज पोर्टल और ऐप को पंचायती राज के लिए कार्य-आधारित लेखांकन अनुप्रयोग सरल बनाया गया है। eGramSwaraj का उद्देश्य विकेंद्रीकृत योजना, प्रगति रिपोर्टिंग और कार्य-आधारित लेखांकन में बेहतर पारदर्शिता लाना है।

ई ग्राम स्वराज पोर्टल की विशेषताएं

  • इस पोर्टल के माध्यम से पंचायती राज मंत्रालय के सभी कार्यों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर देश का कोई भी नागरिक अपना खाता बना सकता है और गांव के विकास कार्य संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है।
  • पंचायत सचिव और पंच के बारे में भी सभी विवरण इस पोर्टल पर देखे जा सकते हैं।
  • ई ग्राम स्वराज, पोर्टल के माध्यम से भी एक्सेस किया जा सकता है तथा मोबाइल ऐप के माध्यम से भी एक्सेस किया जा सकता है।
  • ई ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से गांव और ग्रामीण क्षेत्रों का डिजिटलीकरण किया जाएगा।

e-Gram Swaraj Portal /App के लाभ

  • इ ग्राम स्वराज एप्लीकेशन पंचायतो के सञ्चालन के लिए शुरू किया गया है |
  • इस एप्लीकेशन के ज़रिये लोग पंचायत में चल रहे काम की  निगरानी सरलता से की जा सकती है |
  • इस ऍप और पोर्टल से   न केवल पंचायतो की गतिविधियों की रिपोर्टिंग में सुधार होगा बल्कि योजना की व्यापकता बढ़ेगी |
  • ई ग्राम स्वराज पोर्टल और एप्लीकेशन से किसी भी ग्राम पंचायत की पूरी जानकारीजैसे सरपंचो ,पांचो , पंचायतो का सचित विवरण ,वित् वीरान ,परी सम्पति का विवरण , पंचायत विकास योजना मिशन अंत्योदय आदि  एक ही स्थान पर मिल जाएगी |
  • e-Gram Swaraj  Portal पर डेटा एंट्री की संख्या को तर्कसंगत बनाया गया है | इसमें उपयोगकर्ता के लिए सरल नेविनशन भी है |
  • पंचायत की जानकारी की सुविधा जनक और जड़ी प्राप्त करने के लिए उपयोगकर्ता नागरिक इस आप्लिकेशन को अपने मोबाइल फ़ोन में डाउनलोड कर सकते है |
  • इस ऍप के माध्यम से पंचायत के कार्यकलापों , गतिविधियों ,योजना निर्माण , बजट आवंटन , योजनाओ की निगरानी आदि की जा सकती है |

e-Gram Swaraj App डाउनलोड कैसे करे ?

जो इच्छुक लाभार्थी अपनी पंचायत से जुडी सभी जानकारी प्राप्त आसानी से प्राप्त करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे |

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा | गूगल प्ले स्टोर को ओपन करने के बाद आपको सर्च बार में ई ग्राम स्वराज ऍप को सर्च सर्च करना होगा |
e-Gram Swaraj App
  • इसके बाद आपको इस ई ग्राम स्वराज ऍप को डाउनलोड करना होगा | मोबाइल ऍप डाउनलोड हो जाने के बाद आपको इसे ओपन करना होगा |
  • ऍप ओपन करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा | इस होम पेज पर आपको यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा |
  • लॉगिन करने के बाद आप इस ऍप का इस्तेमाल कर सकते है |

इसे भी पढें:- कैसे करे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवेदन?

ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर लोगिन करने की प्रक्रिया | Login Process on egramswaraj gov in

  • सर्वप्रथम ई ग्राम स्वराज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
e-gram swaraj portal
  • होम पेज पर आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जायेगा |
  • इस फॉर्म में आपको यूजरनाम ,पासवर्ड ,कैप्चा कोड आदि भरना होगा | इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा |

ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर दी जाने वाली जानकारी

  • आप इस पोर्टल पर पंचायत से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते है | आपको ई पंचायत स्वराज पोर्टल egramswaraj.gov.in पर जाना होगा |
  • ऑनलाइन पोर्टल पर पंचायत की गतिविधिया का नाम योजना का नाम , पंचायत प्लैनिंग , पंचायत प्रोफाइल , प्रोग्रेस रिपोर्टिंग आदि जानकारी प्राप्त कर सकते है |

लोकल गवर्नमेंट प्रोफाइल देखने की प्रक्रिया

e-Gram Swaraj
e-Gram Swaraj | ई ग्राम स्वराज
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपने राज्य तथा पंचायत लेवल का चयन करना होगा और कैप्तचा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको गेट डाटा के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारियां आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

इसे भी पढें:- ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

कमेटी तथा कमेटी मेंबर डिटेल जानने की प्रक्रिया

कमेटी तथा कमेटी मेंबर डिटेल
कमेटी कथा कमेटी मेंबर डिटेल
  • अब आपके सामने सभी राज्यों की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • आपको अपने राज्य पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको जिस भू कमेटी से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी है आपको उस कमेटी पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारियां आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

Contact Details of e-Gram Swaraj Portal

Address:
Ministry of Panchayati Raj
Government of India
11th Floor, J.P. Building,
Kasturba Gandhi Marg, Connaught Place,
New Delhi-110001

Email– egramswaraj@gov.in


Leave a Comment